{"_id":"1bf77fab5d639d9fba8b73e0bcd3ebbf","slug":"sugarcane-payment-of-farmers-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों का भुगतान न होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों का भुगतान न होने पर रोष
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में सैकड़ों किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत कर समस्याओं पर चरचा की। पंचायत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान सहित अनुदान चेकों का वितरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। तमाम समस्याओं पर चरचा के साथ किसानों ने निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
गन्ना बिक्री का बकाया भुगतान और दैवी आपदा में प्रभावितों को राहत चेकों का भुगतान जैसी प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। संगठन जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव के निर्देशन में किसानों ने समस्याएं बताईं। जिसमें गन्ना का बकाया भुगतान कोर्ट के आदेश पर भी होेने तथा राहत चेकों का मुद्दा तो उठा।
साथ ही किसानों ने बताया कि बालामऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर अटवा अलीमर्दानपुर की लेबल क्रासिंग बंद होने से तमाम समस्याएं आने लगी और किसानी प्रभावित हो रही है। किसानों ने नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य न होने तथा खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने समस्याओं को सुनने के साथ ही कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी सफाई कर्मी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में गांव गंदगी फैली हुई है। इसी प्रकार टड़ियावां के ग्राम अमेठिया के नजदीक नाले की दो पुलिया कई दिनों से टूटी हैं लेकिन अभी बनाई नहीं गई। समस्याओं के निस्तारण को किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर प्रगट सिंह, अनरूद्ध कुमार, राज बहादुर, मो. असलम, नरेश, उदय कुमार, यदुवीर सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।