फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sugarcane laden tractor-trolley crushed the farmer, death

Hardoi News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने किसान को कुचला, मौत

Fri, 03 Feb 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden tractor-trolley crushed the farmer, death
हरियावां। चीनी मिल में गन्ना बेचने गए एक किसान को गन्ना लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

थाना पिहानी के जरेली गांव निवासी धर्मेंद्र (32) किराये का ट्रैक्टर-ट्राली से अपना गन्ना लेकर चीनी मिल गन्ना बेचने लाया था। मिल में लंबी लाइन होने के कारण वह अपनी तौल का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वह एक गन्ने से लदी ट्राली के पास सो गया।
विज्ञापन

इसी बीच गन्ने की तौल का नंबर आने पर रात लगभग एक बजे एक अन्य चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के ट्राली का टायर सो रहे धर्मेंद्र के पेट पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर खड़ा कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के गार्ड व पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय दावे फेल
गन्ना विभाग के अधिकारियों की अनदेखी और चीनी मिल की लापरवाही के चलते किसानों की जान जा रही है। विभाग किसानों की मदद के नाम पर बड़े बड़े दावे करता है, मगर हकीकत यह है कि गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को रात में ठहरने तक की व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed