फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sugar mills owed ??millions of farmers

चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों बकाया

Sat, 14 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills owed ??millions of farmers

जिले में गन्ना किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हो

विज्ञापन
पाया है। किसानों का करोड़ों रुपया मिल पर बकाया चल रहा है। इससे किसान परेशान है। वे अफसरों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रशासन और मिल प्रबंधन में गठजोड़ होने की वजह से किसानों की पीड़ा को अनसूनी कर दी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो किसानों के गन्ने का 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने का भुगतान रोक लिया गया है। इसके भुगतान के लिए आज कल की रट लगाई जा रही है। 

जिले में चार गन्ना मिलें हैं। पहले तो गन्ना बिक्री के लिए किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी, अब समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि  एक चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। अन्य तीन मिलों में दो तीन दिन के अंदर पेराई सत्र खत्म हो जाएगा।

सूत्रों की मानें तो डीएससीएल की रूपापुर चीनी मिल पर करीब सात करोड़ से अधिक, लोनी चीनी मिल पर 8 करोड़ से अधिक और हरियावां चीनी मिल पर लगभग इतना ही बकाया चल रहा है। बघौली स्थित चीनी मिल पर किसानों का करीब 26 करोड़ बकाया है।

डीएससीएल ग्रुप की तीनों चीनी मिलोें के प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने 27 फरवरी तक का गन्ना बकाया भुगतान किसानों को कर दिया है, शेष भुगतान सप्ताह भर में करने की कोशिश की जा रही।

सूत्रों की मानें तो तीनों चीन मिल प्रबंधन ने किसानों के गन्ने का 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने का भुगतान रोक लिया है, इसके चलते अभी भी इन मिलों पर किसानों का लंबा भुगतान पड़ा है।

जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि चीनी मिलों के अधिकारियों से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान जल्द कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed