फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suffering from the heat of the sun throat

सूरज की तपिश से कंठ बेहाल

Fri, 24 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 24 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Suffering from the heat of the sun throat

गर्मी शुरू होने के बावजूद खराब पड़े हैंडपंप और बंद

विज्ञापन
वाटर कूलरों की मरम्मत न कराने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर भी हैंडपंप काफी अर्से से खराब हैं, पर उनकी मरम्मत करने की जहमत अधिकारिक स्तर से नहीं उठाई गई है।

रोडवेज स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। हैरत की बात है कि रोडवेज बस स्टैंड का वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़ा है, तो रेलवे स्टेशन पर लगा वाटर कूलर भी बंद है, जिससे यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है।

हालांकि, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पेयजल के लिए टंकी से जुड़े हुए नल तो चल रहे हैं, पर गर्मियों में अब उनका पानी गरम होने लगा है, जिससे इन नलों का पानी यात्रियों की प्यास बुझा नहीं पा रहा है। ऐसे में यात्री कंठ को ठंडे पानी से तर करने को बोतल बंद पानी को खरीदने के लिए मजबूर होते हैं।

जिसकी आड़ में प्यूरीफाइड बोतल बंद पानी की आड़ में साधारण पानी बेंचने का गोरखधंधा भी जमकर फल फूल रहा है। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद अफसरों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर, रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है।

ठंडे पानी से गला तर करने को बस स्टैैंड पर काफी समय पहले एक वाटर कूलर भी लगाया गया, पर कुछ ही दिन सेवा देने के बाद वाटर कूलर मशीन खराब हो गई। इसके बाद से उसे दोबारा बनवाने को अफसरों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया।

अब स्थिति यह हो गई है कि लाखों रुपये व्यय कर खरीदी गई वाटर कूलर मशीन जंग खा रही है और यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। यहां लगा हैंडपंप भी अर्से से खराब है। ऐसे में यात्रियों को ठंडे पानी को भटकना पड़ रहा है। रोडवेज आने वाले तमाम यात्रियों को या तो पानी के लिए टंकी से लगे नलों का सहारा लेना पड़ता है या फिर जेब ढीली कर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।

उधर, रेलवे स्टेशन पर भी मौजूदा समय की मूलभूत जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। सूरज की दिनों दिन बढ़ती तपिश से लोगों को अपना गला तर करने को सिर्फ ठंडे पानी की आस ही होती है, पर रेलवे स्टेशन पर अभी तक ठंडे पानी के लिए वाटर कूलरों को शुरू नहीं किया गया।

हालांकि, रेलवे स्टेशन पर पेयजल को काफी संख्या में नल तो लगे हैं, पर सभी पानी की टंकी से जुड़े हैं। ऐसे में सूखते हलकों की प्यास उन नलों के पानी से नहीं बुझ रही, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed