{"_id":"6a4d38a66b81a5dbc30f80a3","slug":"sub-inspector-suspended-on-charges-of-demanding-a-bribe-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152770-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सवायजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया है। उपनिरीक्षक पर युवती के बयान भाई के पक्ष में कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप है। मामले में युवती ने अपने प्रेमी के पक्ष में ही बयान दिया था और वह उसी के साथ चली गई थी।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने एक माह पहले अपनी बहन के चले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें एक युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप भी था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान युवती मिल गई थी और न्यायालय में उसके बयान कराए गए थे। न्यायालय में दिए बयानों के मुताबिक युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया था। इसके बाद युवती के भाई ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
आरोप लगाया कि विवेचक ने उनसे रुपये लिए थे। भरोसा दिलाया था कि युवती अपने भाई के ही पक्ष में बयान देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले की जांच कराई और प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा है कि सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।