{"_id":"5728ed854f1c1b524f5cce6d","slug":"students-will-learn-self-defense-stake-treadle","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा के दांव पेच सीखेंगी छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा के दांव पेच सीखेंगी छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 03 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गुर सीखती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। आकांक्षा समिति के तत्वावधान में जिले की छात्राओं को आत्मरक्षा के दांव पेच सिखाकर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत मंगलवार से गुरु गोरखनाथ गर्ल्स इंटर कालेज से हो गई। आकांक्षा समिति अध्यक्ष अनु वार्ष्णेय ने जिले की महिलाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए विद्यालयों में तीन दिन आत्मरक्षा के दांवपेच सिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाआें को चयनित कर जिला स्तर पर 15 दिवसीय कैंप संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह दायित्व जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना को दिया है। इसकी शुरुआत गुरु गोरखनाथ गर्ल्स इंटर कालेज से मंगलवार को हो गई। जिला क्रीड़ाधिकारी ने वहां पहुुंचकर 100 से अधिक बालिक ाओं को आत्मरक्षा के कुछ टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि यहां इसके बाद अन्य विद्यालयों में तीन तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा अवस्थी, अनुराधा मिश्रा, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन