{"_id":"6abaca353527867573008b06","slug":"students-sketched-the-india-of-my-dreams-on-paper-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157494-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यार्थियों ने कागजों में उकेरा मेरे सपनों का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यार्थियों ने कागजों में उकेरा मेरे सपनों का भारत
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम/संडीला/शाहाबाद। सदर, संडीला, बिलग्राम और शाहाबाद तहसीलों में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों के लिए तहसील स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेरे सपनों का भारत और विकसित भारत थीम पर आधारित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय स्पर्धाओं के लिए प्रतिभाशाली छात्रों का चयन करना था।
हरदोई तहसील में श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में ''तिरंगा सेवा संकल्प अभियान'' के तहत प्रतियोगिता हुई। इसमें लगभग 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पेंटिंग में अदिति गुप्ता प्रथम, सिद्धि द्विवेदी द्वितीय और पाखी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में सौम्य अवस्थी प्रथम, अजय द्विवेदी द्वितीय और वैष्णवी बाजपेयी तृतीय स्थान पर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बव्वन ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
बिलग्राम में सिटी पब्लिक स्कूल में ''विकसित भारत'' थीम पर पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें तहसील के 25 स्कूलों के 115 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पेंटिंग जूनियर वर्ग में परी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और सिद्धि गुप्ता तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में मुस्कान राठौर प्रथम, प्रिया द्वितीय और वैशाली सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी गुप्ता प्रथम, ऐंशली द्वितीय, प्रिंसी शर्मा और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
संडीला में पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ''मेरे सपनों का भारत'' विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता हुई। चित्रकला में मोहिनी प्रथम, जैनब द्वितीय और मगन शर्मा तृतीय रहे। भाषण में अंशिका प्रथम, आराध्या शुक्ला द्वितीय और नित्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। शाहाबाद के ब्लॉक सभागार में हुई प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने भाषण और 90 छात्राओं ने चित्रकला में प्रतिभाग किया। भाषण में अरहम आरा प्रथम, शिफा बानो द्वितीय व नंदिनी तृतीय रहीं। चित्रकला में नैना राजपूत प्रथम, अनुष्का राठौर द्वितीय व अनम फिरोज तृतीय स्थान पर रहीं। ब्लॉक प्रशासक त्रिपुरेश मिश्रा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।