फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students showed talent in science quiz competition

Hardoi News: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 15 Mar 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 15 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science quiz competition
हरदोई/माधौगंज/बेंहदर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्राें पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

माधौगंज में ब्लॉक संसाधन केंद्र माधौगंज राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें 220 बच्चों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल की छात्रा माही देवी, शिवानी देवी, अर्पिता सिंह, पुष्पेंद्र, शिवा, सुनैना, उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़रा की प्रांसी और काजल, उसरहा की शशी ,न्योली के नागेंद्र और अनामिका ने टॉप टेन में स्थान बनाया।
विज्ञापन

बीईओ गिरिजेश कटियार ने प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। एआरपी नीरज कुमार, कुलदीप सिंह, शिव शंकर द्विवेदी मौजूद रहे।

बेहंदर में ब्लॉक संसाधन केंद्र बेहंदर में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उसराहा की छात्रा सरिता मौर्या क्विज टॉपर रही। दस छात्र और छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें प्राथमिक विद्यालय उसराहा की दो छात्राएं सविता और राया देवी, बकुई की अनुष्का यादव और शादाब गौरीदयमपुर की मानसी, जरहा की शिवांशी, करीमनगर की शगुन, अल्लीपुर टंडवा की मुस्कान शामिल हैं। मुस्कान, राया देवी, सविता मौर्य, अनुष्का व शादाब को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रतन लाल,एआरपी शिवदयाल सिंह, नीलिमा देशवाल,राममिलन चक्रवर्ती, जहान सिंह मौजूद रहे।

हरदोई में टड़ियावां ब्लॉक के 100 बच्चों को हरियावां शुगर मिल का भ्रमण कराया गया। मिल में बच्चों ने चीनी बनने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, एआरपी अभिषेक मिश्र, एआरपी रुचि शुक्ला, रुचिका रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed