{"_id":"8d14b3e66e168cc01d677d77cc21189b","slug":"students-see-the-talent-in-sports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान किंडर गार्डेन के बच्चों ने लालीपाप रेस, बेलोन रेस, फरोग रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
सीनियर सेक्शन की बालिकाओं का पंजाबी डांस दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद प्राइमरी वर्ग में सेल्फी डांस के प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति कर तालियां बटोरीं। बच्चों के मार्च पास्ट और ड्रिल कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। गाजियाबाद से आए नटराज ग्रुप के बाल योगियों ने अपने योगिक प्रदर्शनोें से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद अंशुल वर्मा और जज राम करने ने वितरित किए।
विज्ञापन
इस मौके पर इंद्रेश्वर नाथ गुप्त, शिव शंकर पांडेय, रेखा त्रिपाठी, राम रूप यादव, वीरेंद्र सिंह, सुधा वाचस्पति, सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकर्ष सारिका व सुशील त्रिपाठी ने किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और विद्यालय प्रधानाचार्य कीर्ति सिंह ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुरुवार का अवकाश रहेगा।