फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students lost their lives by consuming poison due to online studies being interrupted due to lost mobile phones

मोबाइल फोन खो जाने से ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होने से छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Students lost their lives by consuming poison due to online studies being interrupted due to lost mobile phones
माधौगंज। मोबाइल फोन खो जाने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होने से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मजीतपुरवा निवासी अनंतराम की पुत्री आरती पाल (14) पिछले कई वर्ष से अपने ननिहाल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में रह रही थी। वहीं एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। कोरोना संकट के कारण स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार गांव में एक शादी में आरती गई थी। वहां उसका मोबाइल फोन खो गया। उसे अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी। परिजनों के मुताबिक इसी के चलते बुधवार की देर शाम आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मोबाइल खो जाने के कारण पढ़ाई बाधित होने की चिंता में खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed