{"_id":"56e9ae294f1c1b5e718b4843","slug":"students-honored-by-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को एडीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को एडीएम ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। मंगलीपुरवा स्थित विद्यालय प्रांगण में बुधवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने तहसील में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष दीक्षित व दिव्यांशी यादव को गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले उत्कर्ष सिंह, आशीष वर्मा, सोनम यादव, परी गुप्ता, सुदीक्षा दीक्षित, देवांश, श्रद्धा सिंह, इंतिशाम, सुधांशु, प्रदीप, अभिषेक मिश्रा, आभा सिंह, पंछी देवी को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कई छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मुख्य ट्रस्टी भगवत शरण अवस्थी ने कहा कि संस्कृति का रंग बिगड़ता जा रहा है ऐसे समय में इस तरह की पहल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परीक्षा में सफल होने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी, अंजली सिंह, नंदिनी बाजपेई, दिव्या सिंह, पूनम गुप्ता, देवेश प्रसाद, अशोक गुप्ता, रमा प्रकाश पांडे, शिवशंकर, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन