{"_id":"64de5ec5757acdb69805d254","slug":"students-educational-level-will-be-assessed-in-90-minutes-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2224-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 90 मिनट में होगा विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 90 मिनट में होगा विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन
विज्ञापन
हरदोई । परिषदीय विद्यालयों अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन सरल एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑप्टिकल मार्क रिकगनाइजेशन (ओएमआर) सीट पर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। विद्यार्थी का मूल्यांकन 90 मिनट की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में चार लाख 1204 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों का सरल एप के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। त्रैमासिक आकलन के लिए विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की भाषा और गणित विषय का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों का गणित व विज्ञान विषय का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ओएमआर सीट उपलब्ध कराई जाएगी। उसी पर विद्यार्थी को प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
कक्षा एक से तीन तक का अलग और चार से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र अलग होगा। एक ओएमआर सीट पर आठ बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। ओएमआर सीट को स्कैन कर सरल एप पर अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थी का 90 मिनट में प्रश्नों के जवाब देने होंगे। त्रिमासिक मूल्यांकन के आधार पर ही विद्यालयों का श्रेणी करण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि समयबद्ध कार्यक्रम आया है।उसी के अनुसार विद्यार्थियों के मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा।