फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student riding bike dies in collision with car, friend injured

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल

Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Student riding bike dies in collision with car, friend injured
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे छात्र की मौत हो गई, पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासी सईद (18) इंटर का छात्र था। सोमवार को बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद गांव निवासी अपने दोस्त अरमान (18) के साथ बाइक से गौसगंज गया था। घर लौटते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर दोपहर एक बजे हिया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे सईद की मौत हो गई, अरमान गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सईद के पिता सत्तार और मां अनवरी बदहवास हो गई। कासिमपुर के थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed