फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student eat poison in mysterious condition

संदिग्ध हालात में छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
student eat poison in mysterious condition
संदिग्ध हालात में छात्र ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन

- परिजनों पर संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सड़ियापुर में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में छात्र ने जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मां ने परिवार के लोगों पर रंजिश में जहर खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है।

सड़ियापुर निवासी गयालाल रेलवे में कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी गायत्री है। गायत्री ने सुरसा के ढोलिया निवासी भाई रामसेवक के पुत्र राहुल (20) को गोद लिया था। तब से वह उनके पास रहता था। गायत्री ने बताया कि पति की मौत के बाद राहुल उसकी संपत्ति का वारिस था। ये बात परिवार के कुछ लोगों को अखरती थी। वहीं संपत्ति हड़पने के लिए विवाद करते थे। शनिवार को राहुल खेत पर मवेशी चराने गया था। जहां पर चरवाहों ने उसे बेहोश पड़ा देखा। चरवाहों ने घटना की सूचना मां गायत्री को दी। मां ने ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जहर खाने की पुष्टि की। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मां ने परिवार के कुछ लोगों पर संपत्ति के लालच में बेटे की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। राहुल की जून में बिलग्राम के करेहटा गांव निवासी नीलम के साथ शादी हुई थी। घटना से पत्नी व मां का रो-रोकर बुराहाल है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed