फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student dies after stomach ache and vomiting

Hardoi News: पेट दर्द और उल्टी होने के बाद छात्र की मौत

Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Student dies after stomach ache and vomiting
पाली। पाली थाना क्षेत्र के कहारकोला गांव में कक्षा सात के छात्र की पेट दर्द और उल्टी आने के बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कहारकोला निवासी संतोष कश्यप का पुत्र पुनीत (16) कक्षा सात का छात्र था। शनिवार शाम खाना खाने के बाद पुनीत परिजनों के साथ छत पर सोया था। देर रात छत के नीचे आकर कमरे में लेट गया। सुबह लगभग चार बजे पुनीत के पेट में तेज दर्द उठा और उल्टी हो गई। परिजन उसे कस्बे स्थित एक क्लीनिक पर ले गए।

यहां चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सरकारी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। न्यू पीएचसी पाली के प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि पुनीत को उसके परिजन सुबह लगभग आठ बजे लाए थे। इससे तकरीबन दो घंटे पहले पुनीत की मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना का पता चलने पर मां पूजा बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed