फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student dies after falling from school boundary wall, headmaster suspended

Hardoi News: स्कूल में चारदिवारी से गिरकर छात्र की मौत, प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 16 Dec 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from school boundary wall, headmaster suspended
- शाहाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर नाऊ की घटना
विज्ञापन

- खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस, अनुदेशक का मानदेय रोका
संवाद न्यूज एजेंसी

बावन (हरदोई)। शाहाबाद विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर नाऊ में खेलते समय चारदिवारी से गिरकर कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी की गई है। विद्यालय की अनुदेशक का मानदेय रोक दिया गया है।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बीहगांव निवासी हरिशरण का पुत्र अनुज (12) उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुरनाऊ में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में खेलने के दौरान वह स्कूल चार दिवारी पर लटकने लगा। इसी दौरान वह गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अनुज को लेकर सीएचसी बावन गए। यहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर लोनार कोतवाल प्रेम सागर सिंह भी सीएचसी पहुंचे। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह का दावा है कि घटना सुबह नौ बजे हुई है। विद्यालय के समय से पहले ही अनुज गांव विद्यालय पहुंच गया था ओर चार दिवारी से चढ़कर विद्यालय के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मामले में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बावन ब्लाक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है। खंड विकास अधिकारी भरखनी से विस्तृत जांच कर तीन दिन में आख्या देने को कहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। विद्यालय की अनुदेशक रजनी देवी का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है और उन्हें भी नोटिस दी गई है।




इनसेट



... और फिर सूनी ही रह गई गोद

हरिशरण के छोटे भाई हरिकरन के कोई कोई संतान नहीं थी। इस पर हरिकरन ने अपने भतीजे अनुज को गोद ले लिया था। वही उसकी परवरिश कर रहे थे। सोमवार को अचानक हुई घटना से वह बिलख पड़े। उनकी पत्नी-- बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed