फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student commits suicide by consuming poison after failing to get preferred stream.

Hardoi News: मनपसंद स्ट्रीम न मिलने से छात्र ने जहर खाकर दी जान

Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by consuming poison after failing to get preferred stream.
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखनपुर निवासी युवक कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहता था। बिजनौर स्थित एक कॉलेज में काउंसलिंग के दौरान उसे सिविल में दाखिला मिल रहा था। इससे परेशान होकर छात्र ने बुधवार देर शाम घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को पता चला। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शेखनपुर निवासी अरुण कुमार सांडी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदापुर में अनुदेशक हैं। उनका बेटा राज पटेल (18) बीटेक करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता था। मामा देवेश ने बताया कि राज ने जेईई की परीक्षा दी थी। अच्छे नंबर न आने पर उसे बीटेक में दाखिला नहीं मिल पाया था। इस पर वह मल्लावां के बरौना स्थित प्रकाश महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई करने लगा था। उसका द्वितीय वर्ष चल रहा था। इस बीच बिजनौर के एक कॉलेज में अंतिम चरण की काउंसलिंग चल रही थी। इसमें 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा था। राज कंप्यूटर साइंस (सीएस) से बीटेक करना चाहता था लेकिन काउंसलिंग में उसे सिविल इंजीनियरिंग की सीट आवंटित हो रही थी।
विज्ञापन


मनपसंद स्ट्रीम न मिलने से वह पिछले कुछ दिनों से बेहद तनाव में था। बुधवार रात जब घर पर कोई नहीं था तभी राज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को पता चला तो आनन फानन उसे सीएचसी माधौगंज ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर मां रेखा और बड़ी बहन हिमांशी पटेल बेसुध हो गईं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed