फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strike outside the fifty-two sub-center on electricity crisis

बावन विद्युत उपकेंद्र के बाहर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strike outside the fifty-two sub-center on electricity crisis
फोटो-31- बावन पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
बावन (हरदोई)। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बावन विद्युत उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोड अधिक होने से फाल्ट होने और शेडयूल के मुताबिक बिजली न मिलने पर रोष जताया। समस्या के निस्तारण के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन उप खंड अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और किसान रविवार दोपहर सब स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि सब स्टेशन पर एक मशीन पर तीन फीडरों का लोड है। इसके कारण लोकल फाल्ट होते हैं और किसानों को बिजली नहीं मिल पाती। इससे निजात दिलाई जाए। पदाधिकारियों ने बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सबीरपुर में कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग भी की। धरना प्रदर्शन की सूचना पर शहर के उपखंड अधिकारी अमित सिंह और अवर अभियंता सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने के प्रति आश्वस्त किया। दो घंटे बाद प्रदर्शन बंद हुआ। इस दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष दारा सिंह, अजय गौतम, महिला मोर्चा की राजबेटी वर्मा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ से मुख्तार अहमद, जिलाप्रमुख महासचिव लल्ला यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विभा, उमेश कुमार शुक्ला, गंगादेवी, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये मांगें भी रखीं
बिजली का गलत बिल दुरुस्त कराने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलाने और गन्ना खरीद केंद्रों पर हो रही घटतौली बंद कराने की मांग भी की गई।
तैनात रहा पुलिस बल, नहीं फूंक पाए पुतला
भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र के बाहर ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की घोषणा की थी। इसके कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। चौकसी के कारण मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed