फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   strict court , writing letters

पैरोकार की गैरहाजिरी पर कोर्ट सख्त, लिख पत्र

Sat, 25 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 25 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
strict court , writing letters

कोर्ट में मुकदमे की पैरवी को थाने के पैरोकार के न

विज्ञापन
जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम जहेंद्र पाल सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई को कहा। अदालत ने पूरे प्रकरण के बाबत आईजी और गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीजेएम पंचम ने शुक्रवार को एसपी को पत्र प्रेषित किया कि उनकी कोर्ट में थाना शाहाबाद से संबंधित पुलिस चालानी व अन्य प्रकार के वादों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार है, पर शाहाबाद थाने से कोई भी पैरोकार उनकी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा।

इस कारण कोर्ट के आदेश थाने तक नहीं पहुंच रहे और थाने से प्राप्त होने वाली अनुपालन आख्याएं आदि भी नहीं आ पा रही हैं। मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए मामले को आपत्तिजनक करार दिया। कोर्ट ने इसे न्यायिक कार्य में बाधक करार दिया।

मजिस्ट्रेट ने एसपी को लिखा कि पत्र प्राप्ति के बाद वह उत्तरदायी अफसर, कर्मी को इस बाबत आदेशित व निर्देशित करें। कोर्ट ने एसपी को लिखा कि शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही लापरवाही के संबंध में उचित व जरूरी कार्रवाई करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी सक्षम व्यक्ति को पैरोकार के रूप में कोर्ट में उपस्थित हेतु आदेशित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed