फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cooks serve as 'Annapurnas'; 9,125 people in the district to benefit: Nitin Agarwal

अन्नपूर्णा का काम करती हैं रसोइया, जिले में 9125 को मिलेगा लाभ : नितिन अग्रवाल

Sun, 23 Aug 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cooks serve as 'Annapurnas'; 9,125 people in the district to benefit: Nitin Agarwal
फोटो-12- गांधी भवन में रसोइयों को चेक देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में जिला पंचायत अध्य - फोटो : अपने वृद्ध दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बैठकर जलाभिषेक के लिए लेकर जाते पोते, साथ में सुरक्षा के लिए मौजूद एसपी सिटी व रजावली इंस्पेक्टर। संवाद
हरदोई। पीएम पोषण के तहत परिषदीय विद्यालयों में तैनात जिले की 9125 रसोइयों के लिए रविवार का दिन राहत और सौगात भरा रहा। अब तक दो हजार रुपये प्रति माह मानदेय पाने वाले रसोइयों को अब तीन हजार रुपये मानदेय मिलेगा। साथ ही दुर्घटना बीमा और मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा से भी रसोइयों को जोड़ दिया गया है। रसोइयों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म की धनराशि भी दो गुनी कर दी गई है। शहर के गांधी भवन में आयोजित मुख्य समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
विज्ञापन

रसोइया सम्मान समारोह में आबकारी मंत्री ने रसोइया दीदियों को नमन करते हुए कहा कि बच्चों की भूख मिटाने का कार्य बड़ा और महत्वपूर्ण है। रसोइया वास्तव में अन्नपूर्णा की भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में रसोइया नन्ही देवी, धीरा सिंह, मधु, साधना देवी, राम कुमार गौतम, चंपा, छुटकुन्ना, राधिका व रामवती को कैशलेस कार्ड प्रतीकात्मक रूप से सौंपा गया है। इसी तरह तीन हजार रुपये की प्रतीकात्मक चेक रसोइया किरन गौड़, गुड्डी, सुमन मिश्र, राम दुलारी, राधा, बीना, कमला, नन्ही, ऊषा देवी व रमाकांती को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल बाद बढ़ा रसोइयों का मानदेय
अब प्रत्येक रसोइया को दो हजार के स्थान पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे पूर्व वर्ष 2022 में रसोइयों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके अलावा रसोइयों को दुर्घटना बीमा के रूप में दो लाख रुपये और रसोइया व परिवार के सदस्यों को पांच लाख का कैशलेश इलाज का लाभ मिलेगा। रसोइयों की ड्रेस के लिए वर्ष 2022 से 500 रुपये मिलने शुरू हुए थे। इनको बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है।

रसोइयों के चेहरे खिले, बोलीं मिलेगी राहत

शहर के जूनियर हाईस्कूल हरदेवगंज की रसोइया आशा देवी ने बताया कि मानदेय बढ़ने से कुछ राहत मिलेगी। यह सरकार का सही निर्णय है। वहीं जो ड्रेस का पैसा बढ़ाया है यह भी ठीक है।

प्राथमिक विद्यालय आजादनगर की रसोइया सुनीता का कहना था कि सरकार ने मानदेय बढ़ाया यह अच्छा है मगर इसको और बढ़ाया जाना चाहिए। इससे सभी को लाभ मिलेगा।

प्राथमिक विद्यालय कटैया की शशिकला ने बताया कि कैशलेस इलाज से सबसे बड़ी राहत मिलेगी। इलाज में सबसे अधिक रुपये खर्च होता है। यह पूरे परिवार को राहत देगा।

जूनियर हाईस्कूल ककराली खेड़ा की रामदेवी ने बताया कि दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करना अच्छा कदम है। महंगाई के कारण 500 रुपये में ड्रेस खरीदना मुश्किल हो रहा था। अब धनराशि बढ़ने से राहत मिलेगी।

फोटो-12- गांधी भवन में रसोइयों को चेक देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में जिला पंचायत अध्य

फोटो-12- गांधी भवन में रसोइयों को चेक देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में जिला पंचायत अध्य- फोटो : अपने वृद्ध दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बैठकर जलाभिषेक के लिए लेकर जाते पोते, साथ में सुरक्षा के लिए मौजूद एसपी सिटी व रजावली इंस्पेक्टर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed