फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strengthen your home before joining the society: Kunwar Ajay Singh...

जागो और अपने कर्म को पहचानो, मेहनती बनो : ब्रजभूषण शरण सिंह

Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strengthen your home before joining the society: Kunwar Ajay Singh...
हरदोई। क्षत्रिय महासभा के बैनर तले गांधी मैदान में आयोजित विजय दशमी उत्सव में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह दिया। क्षत्रियों काे एकजुट रहने के साथ ही कर्तव्य भी याद दिलाए। स्वावलंबी बनने के लिए भी प्रेरित किया। संबोधन में उन्होंने वैदिक ग्रंथों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी से सचेत हो जाइए, जागो और अपने कर्म को पहचानो। मेहनती बनिए और किसी भी काम को करने में शर्म मत करिए। कहा कि अगर हर क्षत्रिय अपना ह्रदय मजबूत कर ले ताे जीवन में आने वाली हर मुसीबत काे पानी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि सभी साथ लेकर चलने से संगठन मजबूत होगा। सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि अच्छे संस्कारों और अच्छी शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व है। इससे कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपू सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। उत्सव स्थल पर पहुंचने से पहले ब्रजभूषण शरण सिंह बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख समीर सिंह के धर्मशाला रोड स्थित आवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



... मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता
क्षत्रियों काे आत्मसम्मान से समझौता न करने की नसीहत भी ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी। उन्होंने शेर पढ़ा मैं अगर झुक जाता तो मसला हल हो जाता, मगर इससे मेरे किरदार का कत्ल हो जाता। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कई कविताओं की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए भी क्षत्रियों को मेहनती बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed