{"_id":"69f4e49f9109ad7b180b5a60","slug":"storm-and-rain-knock-out-power-across-the-district-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149011-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंधी-पानी ले उड़ी जिले की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंधी-पानी ले उड़ी जिले की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-06- विद्युत लाइन पर काम करते बिजली कर्मी। संवाद
फोटो-19- मन्नापुरवा में बिजली लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
फोटो-21- मन्नापुरवा में उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास करते एसडीओ व जेई। स्रोत . विभाग
बिलग्राम में ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, सदर में डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर गिरे, शहर में तीन घंटे बत्ती गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आंधी-पानी के कारण शहर सहित पूरे जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। अलग-अलग स्थानों पर 157 बिजली के खंभे व आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से जल गया। शहर की आपूर्ति तीन घंटा बाद शुरू हो सकी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कई क्षेत्रों की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।
बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे से तेज आंधी आने के बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण 220 केवी मन्नापुरवा से 33 केवी उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आंधी-पानी का असर बिजली लाइन पर दिखा। शहर के मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। वहीं जिलाधिकारी चौराहा के पास बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके अलावा कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र व आशा नगर विद्युत उपकेंद्र में पेड़ की डाल गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सदर में 45 बिजली के खंभे और चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिलग्राम में 37 खंभे और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा संडीला में 36 खंभे क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा शाहाबाद में 35 विद्युत पोल व दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। रात 11 बजे के बाद शहर के विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
इनसेट
पेट्रोलिंग में करनी पड़ी मशक्कत : आंधी-पानी कम होने के बाद बिजली कर्मियों ने मन्नापुरवा से जाने वाली लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू की। बिजली लाइन के पेट्रोलिंग के दौरान हल्की बूंदाबांदी और कई स्थान पर पेड़ की डाल गिरने के कारण समस्या आई। शहर की आपूर्ति शुरू करने के लिए उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा व सभी अवर अभियंता मन्नापुरवा में मौजूद रहे और उपकेंद्रों की लाइनों की मॉनिटरिंग करते रहे। पेट्रोलिंग के उपरांत शहर की आपूर्ति शुरू की गई।