फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stopped bike, asked name and shot...condition critical

Hardoi News: बाइक रोकी, नाम पूछा और मार दी गोली...हालत गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Stopped bike, asked name and shot...condition critical
बेनीगंज। नैमिषारण्य स्थित गुरुद्वारे जाते समय बाइक सवार को जमुनिया मोड़ के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने बाइक सवार से उसका नाम पूछा। नाम बताते ही एक हमलावर ने बाइक चला रहे युवक के पेट में सटाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। घटना का पता चलने पर एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, घायल के परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर गांव में डीह झाला है। यहीं के निवासी निर्मल सिंह (32) खेती करते हैं। रविवार सुबह वह अपने मामा अंबाला निवासी गुरजीत सिंह के साथ बाइक से नैमिषारण्य गुरूद्वारा जाने के लिए निकला था। गुरजीत सिंह के मुताबिक रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में जमुनिया मोड़ के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इनमें से एक ने निर्मल से नाम पूछा। जैसे ही उसने बताया कि नाम निर्मल है तो साथ आए दूसरे युवक ने निर्मल के पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए, लेकिन घायल होने के बाद भी निर्मल और गुरजीत ने आराेपियों का कुछ दूर तक पीछा किया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। निर्मल को परिजन सीधे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। प्रतापनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार को साथ में भेजा गया है। घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, कोतवाल संजय त्यागी सुबह लगभग 10 बजे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डीह झाला भी गए और घटना को लेकर जानकारी की। शाम को एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल संजय त्यागी को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। फौरी तौर पर निर्मल के परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed