{"_id":"65b958b4fc558527b0039e37","slug":"stole-cash-and-jewelery-worth-lakhs-by-breaking-into-a-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109889-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सेंध लगाकर नकदी व लाखों के जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सेंध लगाकर नकदी व लाखों के जेवर चुराए
Wed, 31 Jan 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। सोमवार रात चोरों ने अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव में मकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मकान मालिक को सोमवार सुबह हुई। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जानकारी देने पर पुलिस उनके भतीजे को ही चोरी के आरोप में पकड़ ले गई है।
अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी छोटेलाल के मकान की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी। बताया कि सोमवार सुबह जब उनके भाई कमल किशोर खेतों की ओर शौच के लिए गए तो आलू के खेत में कपड़े, बाक्स आदि पड़ा देखा। घर में जाकर देखा तो चोर बाक्स में रखे में 35 हजार रुपये, सोने के कुंडल व अन्य जेवरों के अलावा चांदी की पेटी और पीतल के बर्तन समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। छोटेलाल ने बताया कि अरवल पुलिस भतीजे राहुल को ही चोरी के मामले में पकड़ ले गई है।
चौसार गांव में पुलिस पिकेट ड्यूटी भी रहती है, फिर भी चोर पुलिस को चकमा देकर चोरी कर ले गए। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पीड़ित का भतीजा भी कई बार चोरी कर चुका है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद
विज्ञापन