फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Still having blackjack passenger

फिर भी लाठी खा रहे यात्री

Sun, 24 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 24 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Still having blackjack passenger

रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण को खोली गई तीन खिड़कियों

विज्ञापन
में से एक खिड़की से ही टिकट वितरण होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ट्रेन के आने से पहले ही इस खिड़की पर टिकट लेने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे ट्रेन छूटने तक कई यात्री टिकट लेने से वंचित रह जाते हैं।

नतीजतन उन्हें दूसरी ट्रेन से ही गंतव्य स्थान पर जाना पड़ता है। यह स्थिति आए दिन रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार की रात टिकट खिड़की पर यात्रियोें की भीड़ अधिक होने के कारण जीआरपी को बुलाया गया। जीआरपी ने डंडे फटकार कर जैसे तैसे भीड़ को काबू में किया, पर अधिकांश यात्रियों की ट्रेन फिर भी छूट गई।

शनिवार को अमूमन ऐसा ही नजारा देखने को मिला। टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े रामनिवास को परिवार के साथ रामपुर जाना था, पर टिकट न मिलने के कारण ट्रेन छोड़नी पड़ी। रेलवे अफसरों की माने तो कई दिनों से एक टिकट काउंटर की थिंक लाइन खराब है, जिससे दूसरी खिड़की से टिकट का वितरण नहीं हो पा रहा।

फिलहाल रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुुगतना पड़ रहा है। उध्ार, जम्मू-कश्मीर से कलकत्ता, गुवाहाटी, दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों के लिए प्रतिदिन जिले से 10 से 15 हजार यात्री अलग-अलग ट्रेनों से सफर करते हैं, जिनसे रेलवे विभाग को 30 से 35 हजार रुपये आमदनी होती।

इससे अनुमान है कि रेलवे को प्रतिवर्ष 10 से 12 करोड़ रुपये की आमदनी हरदोई रेलवे स्टेशन से होती है। इसके बावजूद यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को नजरंदाज किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास एक प्राइवेट सेंटर ने टिकट वितरण का लाइसेंस विभाग से लिया है, पर इस सेंटर पर अकसर सर्वर डाउन रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।

इस सेंटर पर मौजूद दिल्ली जाने वाले यात्री रमेश, सर्वेश, रीना आदि ने बताया कि सर्वर डाउन होने से यहां टिकट नहीं मिला। जब टिकट खिड़की पर पहुंचे तो वहां टिकट नहीं मिला, जिससे ट्रेन छूट गई और अब उन्हें दूसरी ट्रेन से दिल्ली जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed