फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sticks out in electoral rivalry , 12 injured

चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे चले, 12 घायल

Tue, 15 Dec 2015 12:35 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sticks out in electoral rivalry , 12 injured
चुनावी रंजिश में संघर्ष की अलग-अलग घटनाओं में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इससे दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा सरैया में रविवार को मतगणना के बाद पटाखे छोड़ने पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे व ईट- पत्थर चले। इससे गांव निवासी रामदास (60) ू, रामकरन (50)  संजय , सरोज(17)पुत्र संजय, ललित (17) पुत्र शिशुपाल, रामदास की पत्नी राजेश्वरी (50) और रामकरन की पत्नी सुदामा (40) घायल हो गए।
विज्ञापन



संजय ने बताया ग्राम प्रधान के चुनाव में मुंशी जीते और गांव निवासी राजेंद्र हार गए थे। रात में मुंशी के घर के किसी बच्चे ने पटाखा दगा दिया था। इस पर राजेद्र  समर्थक पप्पू, जगदीश,रघुवीर, प्रेम, रजनीश,ब्रजपाल, सुनील ,शिव प्रताप ने मुंशी के घर पर लाठी-डंडे से हमला कर ईट-पत्थर चलाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, पचदेवरा थाना क्षेत्र के रूरा मुर्तजा नगर निवासी राम निवास (45) अपने साथी मनफूल और शिवकेश के साथ मतगणना के बाद घर जा रहे थे। उनकी प्रत्याशी रामप्यारी विजयी हुई थी। रास्ते में अनंगपुर शाहाबाद के बीच ट्यूबवेल के पास अज्ञात लोगों ने उन्हे घेर लिया। साथियों के भागने पर हमलावरों ने रामनिवास को पीट कर घायल कर दिया। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डगरहा निवासी पुत्तू लाल (45) को गंाव निवासी महेश, सुरेश, पंकज, कौशल, शैलेंद्र ने पीट कर घायल कर दिया।



पुत्त्त्तूलाल ने बनाया उन्होनेे बडक्के का समर्थन किया था। चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेश को वोट न देने पर उसे पीट कर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed