फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stay on your Tebilon agent: DM

अपनी टेबिलों पर ही रहें एजेंट: डीएम

Wed, 22 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 22 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Stay on your Tebilon agent: DM
बैठक को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी निर्वाचन अधिकारियों  के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित टेबलों पर ही एजेंट रहेंगे। एक दूसरे की टेबिल पर एजेंट न मिले तो बेहतर।  

विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने सभी आरओ को निर्देश दिए कि एजेंट एवं कर्मचारियों के पास अलग-अलग रंग के बनाए जाए। उन्होंने कहा कि एजेंट अपनी निर्धारित टेबिल पर ही रहेंगे और कोई भी एजेंट एक दूसरे की टेबिल पर नहीं जाएगा। उन्होंने सभी आरओ से कहा कि हर राउंड की मतगणना के परिणाम की घोषणा बिना प्रेक्षक की अनुमति के न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रेक्षक के अलावा कोई भी अधिकारी कर्मचारी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगेे। सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान से कहा कि मतगणना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सर्वेश कुमार गुप्ता, शाहाबाद, बिलग्राम, सवायजपुर के उप जिलाधिकारी सहित समस्त आरओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed