फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   State workers still on strike

राज्य कर्मियों आज भी हड़ताल पर, नहीं चलाएंगे कलम

Wed, 23 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 23 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
State workers still on strike
राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कमल बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर मांगें पूरा न करने का आरोप लगाया और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का भी विरोध जताया। कलेक्ट्रेट में हुए धरना प्रदर्शन में तमाम विभागों के कर्मी एकजुट हुए और एकत्रित होकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को भी कलम बंद हड़ताल रहेगी। इससे पहले राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को मोटर साइकिल रैली निकाल कर विरोध जताया था।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय आह्वान पर कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ा है। मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने कार्यालय में काम बंद कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता कर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। तमाम मांग व प्रदर्शन के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन


केंद्र के समान वेतन व भत्ता नहीं मिला तो वह लोग आंदोलन करते रहेंगे। कहा सांतवे वेतन आयेाग की सिफारिशों में कर्मचारियों की हितों पर कुठाराघात किया गया। संचालन करते हुए मंत्री शिव गोपाल सिंह ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने पर ध्यान नहीं दे रही है तो वह लोग भी काम प्रभावित रखेंगे। सरकार को मांगे मानने पर मजबूर किया जाएगा। संरक्षक राजकुमार कपिल ने कहा कि कलमबंद हड़ताल जनपद में सफल हुई, बुधवार को हड़ताल व सभा का आयोजन जिला अस्पताल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर सुधाकर त्रिपाठी, नीलम दीक्षित, सुमन देवी, सिद्धार्थ प्रभाकर, राजेंद्र सिंह यादव, शलभ गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा समेत तमाम विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed