{"_id":"613a052a8ebc3ec7722ad19e","slug":"state-lavel-hockey-tornament-will-start-from-1-st-october-hardoi-news-knp651046914","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार होगी राज्य स्तरीय सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार होगी राज्य स्तरीय सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के हॉकी खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश हॉकी के महासचिव आरपी सिंह व इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। तीन दिनी प्रतियोगिता एक अक्तूबर से शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश हॉकी से संबद्ध हॉकी हरदोई के तत्वावधान में सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले में एक, दो व तीन अक्तूबर को होगा। सब जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन की ओर से अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। हॉकी हरदोई के सचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि अनुमोदन के बाद आयोजन को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आठ टीमों में शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर व प्रयागराज शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग की ही होगी। इसमें अंडर-14 खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। गोपाल ने बताया कि जिले के खेल क्षेत्र के लिए यह एक उपलब्धि है।
सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान हॉकी इंडिया टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्रा, टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह, महिला टीम कप्तान रानी रामपाल सहित कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें तीन दिनों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जो टीमें आ रहीं हैं उनके लिए स्टेडियम की डॉरमेंट्री में व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम में ग्राउंड आदि को ठीक कराए जाने की भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
निश्चित रूप से बड़ा आयोजन: क्रीड़ाधिकारी
जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि निश्चित रूप से बड़ा आयोजन है। जिले के हॉकी प्रेमी भी प्रतिभावान खिलाड़ियों का खेल देख सकेंगे और उससे कुछ सीख भी सकेंगे।