{"_id":"65c3cd5d3b4ef6312f0bdd11","slug":"state-bird-stork-pair-dies-hardoi-news-c-12-1-jhs1001-573783-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राज्य पक्षी सारस के जोड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राज्य पक्षी सारस के जोड़े की मौत
Thu, 08 Feb 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां (हरदोई)। अटूट प्रेम के प्रतीक माने जाने वाले राज्य पक्षी सारस के जोड़े में एक की मौत हो गई। उपचार के दौरान पिहानी पशु चिकित्सालय में कुछ देर बाद दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।
उतरा गांव के पास के जंगल में करीब पांच साल से एक सारस का जोड़ा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को सुबह जब वह लोग खेतों की ओर गए तो दोनों सारस पड़े दिखाई दिए। एक गंभीर से घायल था जबकि एक मर चुका था।
गंभीर से रूप से घायल सारस को हरियावां निवासी सज्जन पिहानी पशु चिकित्सालय ले गए। उपचार के दौरान दूसरे सारस ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर घायल मिले सारस की चोंच और गर्दन पर ही चोट के निशान थे।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि एक की मौत के बाद जोड़े के दूसरे पक्षी सारस ने सिर पटक-पटक कर जान दी। ग्रामीणों ने विभाग पर इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया।
दूसरी ओर वन विभाग पिहानी की रेंजर नीलम मौर्या ने बताया कि सारसों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सर्दी और शॉक होना आया है।