‘स्टेट बैंक बडी’ आपके लेनदेन का रखेगा ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्टेट बैंक मैनेजर रमेश चंद्रा ने बताया कि स्टेट बैंक बडी एक प्रकार का मोबाइल वॉलेट है जिससे हम कैशलेस लेने-देन कर सकते हैं। युवा इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए अपने मोबाइल पर एसबीआईबडी नाम का एप डाउनलोड करना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर जब इस एसबीआईबडी को टाइप करेंगे और इसको इंस्टाल करेंगे तो इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, नाम, जन्म तिथि सहित अन्य जानकारियंा देनी होंगी।
जानकारियों को डालने और उसको सबमिट करने के बाद से ही यह एप प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके बाद लागइन करें और ऐड मनी में जाएं। जितनी धनराशि की आवश्यकता हो उसे वालेट में पैसा आने पर इसे सेंड मनी में जाकर किसी दूसरे के एसबीआई वालेट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
स्टेट बैंक का सिनेमा रोड पर एटीएम शोपीस बना रहा जबकि एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर ई कार्नर पर पूरे दिन ग्राहकों की पैसा निकालने के लिए लाइन लगी रही।
इसकेअलावा अन्य सभी बैंकों के एटीएम के या तो शटर गिरे या फिर एटीएम के कंप्यूटर आउट आफ सर्विस ही दिखाकर ग्राहकों को चिढ़ाते रहे। जिंदपीर चौराहे के पास नगर सहकारी बैंक के एटीएम जो अक्सर लोगों को बंद मिलता था वह चालू हालत में मिला।
घंटाघर रोड पर इंडियन बैंक के एटीएम का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। हमेशा बंद रहने वाले इस एटीएम ने संडे को लोगों को निराश नहीं किया। लोगों को जैसे ही पता चला कि यह एटीएम भी पैसे दे रहा है तो कुछ ही मिनट बाद यहां भी लंबी लाइन दिखाई दी।
सिनेमा रोड पर एसबीआई का एटीएम दोपहर बाद तक बंद मिला। इसके अलावा स्टेशन रोड पर आईसीआईसीआई व आईडीबीआई व महात्मा गांधी मार्ग पर पीएनबी के एटीएम पर कैश नहीं रहा जिससे वह दिन भर खाली पड़े रहे। एलडीएम नवीन कुमार ने बताया कि डिमांड अधिक होने से कुछ घंटों बाद ही एटीएम खाली हो जाते हैं। जिससे समस्या बनी रहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत के निर्माण में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए स्टेट बैंक की ओर से रविवार को जिलाधिकारी आवास के समक्ष लोगों को ई-बैकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें युवाआें को मोबाइल एप्प लोड कर उनको विस्तृत जानकारी दी गई और ई बैंकिंग अपनाने पर बल दिया गया।