फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Start fast unto death to protest harassment

प्रताड़ित करने के विरोध में आमरण अनशन शुरू

Wed, 16 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Wed, 16 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Start fast unto death to protest harassment

संडीला क्षेत्र के बुजुर्ग दंपति मंगलवार से

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बहू की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान बहू का साथ कताई मिल पुलिस चौकी द्वारा देने का आरोप लगाया। दंपति ने डीएम को पत्र देकर जांच करा घर वापस कराने एवं बहू व पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।
 
आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोमबाजार निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह बड़े बेटे की क्रियाकलापों से तंग आकर उसे 23 जून 09 को ही चल अचल संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। उसके बाद से बेटा और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी, पर मार्च 14 में बहू बेटे अनिल का साथ छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई।

शिवकुमार ने बताया कि 24 जून 14 को कताई मिल चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पत्नी रामलली को चौकी ले गए और वहां पर बहू के सामने बेइज्जती की और बहू को उसके घर में रख दिया। इसके बाद घर पर उसी का कब्जा करा दिया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सहयोग न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पर विरोधियों द्वारा झूठे साक्ष्य देकर उनको ही झूठा बताया जा रहा है।

बुजुर्ग दंपति ने कहा कि अब डीएम की चौखट के सिवाय दूसरा कोई सहारा नहीं बचा है। कहा कि आमरण अनशन तब तक चलेगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता। इस दौरान एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर घर वापस दिलाने और बहू, पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। आमरण अनशन में शिवकुमार के साथ में उनकी पत्नी रामलली मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed