फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Staff member fell asleep in the ICU of an unregistered hospital; newborn died due to lack of oxygen.

Hardoi News: बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल के आईसीयू में सो गया कर्मचारी, ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत

Sun, 23 Aug 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Staff member fell asleep in the ICU of an unregistered hospital; newborn died due to lack of oxygen.
फोटो-22-हंगामे की सूचना पर अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद
पाली। बिना पंजीकरण के संचालित शिव प्रभा अस्पताल के आईसीयू मेें भर्ती नवजात की रविवार सुबह मौत हो गई। आरोप है कि 48 घंटे से आईसीयू में एक ही कर्मचारी ड़्यूटी कर रहा था। रविवार सुबह कर्मचारी सो गया और इसलिए नवजात को सही समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। इस कारण नवजात की मौत हो गई। अस्पताल के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रोमा देवी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर पाली पीएचसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात रोमा ने बेटे को जन्म दिया। परिजन का दावा है कि कुछ देर बाद नवजात की तबीयत खराब हो गई। इस पर रात 11 बजे नवजात को लेकर वह लोग नगर के ही शिव प्रभा अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने नवजात को आईसीयू में भर्ती कर लिया। रविवार सुबह लगभग छह बजे नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

धर्मेंद्र का आरोप है कि पिछले दो दिन से एक ही कर्मचारी की ड्यूटी आईसीयू में लगी थी। रविवार सुबह यह कर्मचारी सो गया और इस कारण सही समय पर नवजात को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इस कारण नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस पर अस्पताल का पूरा स्टाफ और कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। दोपहर बाद सीएमओ के निर्देश पर पाली पहुंचे डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने पंजीकरण न होने के कारण अस्पताल सील कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

फोटो-22-हंगामे की सूचना पर अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-22-हंगामे की सूचना पर अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed