{"_id":"69385779e4bb9d821b006520","slug":"stadium-to-be-built-at-gic-for-rs-498-crore-government-gives-rs-216-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-141560-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जीआईसी में 4.98 करोड़ से बनेगा स्टेडियम, शासन ने दिए 2.16 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जीआईसी में 4.98 करोड़ से बनेगा स्टेडियम, शासन ने दिए 2.16 करोड़
विज्ञापन
फोटो-16- जीआईसी का भवन। संवाद
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ही शहर की खेल प्रतिभा को अभ्यास के लिए जल्द ही जीआईसी में संसाधन उपलब्ध होंगे। अब शहर की खेल प्रतिभा को भी अभ्यास के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी होगी। शासन ने राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम बनवाए जाने के लिए 4.98 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी दक्ष बनाए जाने के लिए विभाग ने ध्यान दिया है। संसाधनों के अभाव में दम तोड़ने वाली प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए अब संसाधन पास ही उपलब्ध होंगे। इससे विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ही शहर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने पहले ही तकनीकी स्वीकृति दे दी थी। अब शासन ने काम कराने के लिए चार करोड़, 98 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
शासन ने काम कराने के लिए सीएंडडीएस विभाग को कार्यदायी संस्था के तौर पर नामित किया है। वैसे मिनी स्टेडियम की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी सीएंडडीएस ने ही बनाई थी। शासन ने मिनी स्टेडियम बनवाए जाने की स्वीकृति के साथ ही काम कराने के लिए दो करोड़, 16 लाख रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
-- -
जीआईसी में मिनी स्टेडियम की स्थापना के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाने के साथ ही काम कराने के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। काम कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक से कहा गया कि काम शुरू कराने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरी कराएं ताकि समय से काम पूरा हो सके। -बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक