फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Spring is in store for the residents of Shahabad... Groundbreaking ceremony for three projects worth Rs 84 crore

Hardoi News: शाहाबाद के बाशिंदों के लिए बहार ... 84 करोड़ रुपये से होने वाले तीन कामों का भूमि पूजन

Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Spring is in store for the residents of Shahabad... Groundbreaking ceremony for three projects worth Rs 84 crore
फोटो-32-भूमि पूजन कार्यक्रम में बोलतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी साथ में केन ग्रोवर्
हरदोई/शाहाबाद। शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों के लिए बुधवार का दिन बहार लेकर आया। विधानसभा क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर होने वाले पुल और मार्ग निर्माण के कार्याें का भूमि पूजन उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया।
विज्ञापन

तकरीबन 84 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले तीनों कार्याें से लगभग एक लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। खास बात यह है कि उक्त तीनों कार्याें की मांग क्षेत्र में लंबे समय से हो रही थी। लगभग एक माह पहले इन कार्याें के लिए शासन ने मंजूरी देते हुए पहली किस्त का बजट भी जारी किया था। बुधवार को भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गए हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में केन ग्रोवर्स सोसायटी के सभापति रंजीत सिंह, टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, शाहाबाद के ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, नवनीत गुप्ता, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



परियोजना-एक
आंझी शाहाबाद जमुरा मार्ग के निर्माण पर खर्च होंगे 22 करोड़ रुपये
आंझी शाहाबाद - जमुरा मार्ग की दशा बेहद खराब हो चुकी है। एक लेन की इस सड़क पर आवागमन में स्थानीय लोगोंं काे परेशानी का सामना करना पड़ता है। 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। एक लेन की सड़क को दो लेन में बदला जाएगा। पूरी परियोजना पर 22,01,70,000 रुपये खर्च होंगे। शासन ने पहली किस्त के तौर पर 11 करोड़ 85 हजार रुपये जारी भी किए हैं। सड़क की चौड़ाई बढ़ने और नए सिरे से निर्माण होने पर आंझी, सिकंदरपुर, कठमा, फत्तेपुर गयंद, बूढ़नपुर, जमलापुर, जमुरा समेत 25 गांवों के लगभग 30 हजार लोग लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





परियोजना-2
शिरोमननगर में सुखेता पर 15.64 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
शाहाबाद सांडी मार्ग पर शिरोमननगर गांव है। इस गांव की आबादी लगभग दस हजार है। पिछले कुछ वर्ष में यह गांव कस्बे का स्वरूप ले चुका है। इस गांव के पास से ही सुखेता नदी निकलती है। कई दशक पहले इस नदी पर पुल का निर्माण हुआ था। यह पुल जर्जर हो चुका है। बाढ़ आने पर यहां के बाशिंदों की परेशानी बढ़ने के साथ ही हर रोज यहां से गुजरने वाले औसतन पांच हजार लेागों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल जर्जर होने के कारण यहां हादसे का खतरा भी रहता है। यहां पर नए पुल का निर्माण 15.64 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। पहली किस्त के तौर पर शासन ने 547.54 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। बुधवार को भूमि पूजन के साथ ही काम शुरू हो गया।



परियोजना - 3
गर्रा नदी पर 47.99 करोड़ का पुल इलाके को जोड़ेगा शाहजहांपुर से
शाहाबाद के परियल घाट से शाहजहांपुर के इतौरा के बीच गर्रा नदी है। यहां पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पुल का निर्माण कराए जाने का अनुरोध क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी से किया था। इस पर उन्होंने प्रस्ताव बनवाकर शासन भेजा था। इसके बाद रजनी तिवारी के व्यक्तिगत अनुरोध पर मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने उक्त परियोजना को मंजूर किया है। 47.99 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर पुल का निर्माण होगा। निर्माण कार्य कराने के लिए पहली किस्त के 19.79 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। यहां भी बुधवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed