{"_id":"613509418ebc3e88b96ccf04","slug":"sports-stadium-hardoi-news-run-hardoi-news-knp650375416","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़ गए सचिन व आयुषी, रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़ गए सचिन व आयुषी, रहे अव्वल
विज्ञापन
फोटो-26-स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिल?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत रविवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकर्षण का केंद्र रही 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विपिन और बालिका वर्ग में आयुषी ने बाजी मारी।
रविवार को स्टेडियम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लॉग जंप ,गोला फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बालक और बालिका वर्ग में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जनता इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पायका हरदोई, वालीबॉल क्लब हरदोई , सुरसा टीम, अब्दुल्ला नगर टीम आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विपिन, अजय शर्मा और मनोज कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
200 मीटर बालक वर्ग में विपिन, सुबोध व मो. जुबैर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में सचिन सिंह, अभिषेक वर्मा व शिवम सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजलि दीक्षित प्रथम, आकाश तिवारी द्वितीय एवं शालू दीक्षित तृतीय रहे। 200 मीटर में रुकसाना प्रथम, सृष्टि पाल द्वितीय एवं नीलम कनौजिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन
400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में आयुषी प्रथम, शालू द्वितीय एवं मीरा तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि डीआईओएस वीके दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव के नेतृत्व में हुई।
गोला फेंक में सांवली और नीरज अव्वल
गोला फेंक प्रतियोगिता में सांवली कश्यप प्रथम, नीति द्वितीय एवं अदिती शर्मा तृतीय रहीं। लांग जम्प में नीति प्रथम, मनीषा यादव द्वितीय एवं अंजलि दीक्षित तृतीय रहीं। बालक वर्ग में गोला फेंक में नीरज रावत प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय एवं मंजेश राठौर तृतीय रहे। जबकि लांग जम्प मेें अजय शर्मा प्रथम, राम जीवन द्वितीय एवं मुकेश कुमार तृतीय रहे।