फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sports,guideline,corona

अनलॉक में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहेगा ताला

Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
sports,guideline,corona
हरदोई। करीब एक माह के कोरोना कर्फ्यू के बाद शासन के निर्देशों पर बाजारों को भले ही अनलॉक करा दिया हो पर स्पोर्ट्स स्टेडियम को अभी भी खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी बोले खेल निदेशालय की ओर से निर्देश आने के बाद ही स्टेडियम को खोला जा सकेगा तब तक ऑनलाइन प्रशिक्षण ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडों को छोड़कर अन्य कोच न होने से वैसे भी अन्य खेलों के खिलाड़ियों का आना कम हो रहा था लेकिन सुबह शाम एथलेटिक्स के खिलाड़ी व ताइक्वांडों के खिलाड़ी काफी संख्या में पहुंच रहे थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्रैल से ही ऑनलाइन प्रशिक्षण पर जोर दिया गया था। सीमित संख्या में ही खिलाड़ियों को स्टेडियम बुलाया जा रहा था लेकिन संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम को अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया था। इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि स्टेडियम फिलहाल बंद ही रहेगा। शनिवार को भी स्पोर्ट्स स्टेडियम को सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी खिलाडिय़ों को आनलाइन ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोच को लेकर भी करना होगा इंतजार
हरदोई। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि कोच को लेकर आवेदन किए गए थे। जिन पर खेल निदेशालय विचार भी कर चुका है लेकिन अभी खेल गतिविधियां जिलों के स्पोर्ट्स स्टेडियम में नहीं शुरू होतीं तब तक कोच को जिले में तैनाती नहीं दी जाएगी। जिले में भी कई खेलों के कोच मिलने की उम्मीद है पर अब कुछ इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed