Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Speeding car mounts divider; couple and their two sons killed

Hardoi News: डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, दंपती की दो बेटों समेत मौत

Wed, 11 Nov 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Speeding car mounts divider; couple and their two sons killed
हरपालपुर/बिलग्राम। भाई दूज और छठ मनाने नोएडा से प्रयागराज जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार गंगा (एक्सयूवी 300) एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो गई। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाकर स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया और यूपीडा की कार पलट दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने हालात संभाले। चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज के नीमसरॉय मुड़ैरा के ईडब्लूएस 431 निवासी सौरभ उपाध्याय (39) नोएडा में एक आईटी कंपनी में काम करते थे। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनकी दो बहनें प्रयागराज में रहती हैं। भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर बुधवार सुबह सौरभ अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय (36), बेटे व्योम उपाध्याय (7) और शिवओम उपाध्याय (4) के साथ कार से प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। कार सौरभ चला रहे थे।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 317 पर सांडी थाना क्षेत्र के भट्योली माफी के पास कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर उसी पर चढ़ गई। घटना में सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। व्योम को सांडी सीएचसी और शिवओम को बिलग्राम सीएचसी यूपीडा की एंबुलेंस से ले जाया गया। सांडी सीएचसी में व्याेम को मृत घोषित कर दिया गया। शिवओम को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में शिवओम को भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल पर यूपीडा और पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची यूपीडा की कार को पलट दिया और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने ग्रामीणों को समझाया तो मामला शांत हुआ। हालात देखते हुए मल्लावां, हरपालपुर, बिलग्राम, माधौगंज आदि थानों की पुलिस भी मौके पर बुलाई गई थी। बिलग्राम सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। यूपीडा से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज मिलने के बाद हादसे की वजह और ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।


40 मीटर दूर गिरा कार का इंजन, सौरभ के शव के भी चीथड़े उड़े
माना जा रहा है कि घटना के समय कार की रफ्तार बहुत तेज थी। यही वजह रही कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर से टकराने के दौरान कार का एक पहिया निकलकर 40 मीटर दूर जा गिरा तो दूसरी तरफ कार का इंजन व अन्य पुर्जे भी 40 मीटर दूर उछलकर जा गिरे। कार चला रहे सौरभ के शव के भी चीथड़े उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर पड़े दंपती के शव देखकर हर किसी की रूह कांप गई।




बहनें घर पर कर रही थीं इकलौते भाई का इंतजार, आई मौत की खबर
सौरभ दो बहनों के बीच अकेले थे। उनकी छोटी बहनें भावना पांडेय और मधुमिता उपाध्याय प्रयागराज में ही रहती हैं। दोनों बहनें भाई दूज पर सौरभ के आने का इंतजार कर रही थीं। सौरभ ने परिजन से चार बजे तक प्रयागराज पहुंच जाने की बात कही थी। इससे पहले ही दोपहर लगभग 12:30 बजे हुए हादसे में न सिर्फ सौरभ बल्कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। दोनों बहनें बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed