फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP PSC, insults

सपा ने लोकसेवा आयोग का किया अपमान

Mon, 22 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 22 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP PSC, insults

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के प्रभारी की

विज्ञापन
भूमिका में आए विधान परिषद सदस्य व नेता भाजपा दल हृदय नारायण दीक्षित ने प्रदेश में भर्तियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग का अपमान किया है।

कहा कि योग का जन्म भारत में हुआ और कई सदियों से योग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा और आज पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान का डंका बज रहा है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों को कोसा और भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि योग में सभी वर्ग के लोग शामिल हों, पार्टी का झंडा लेकर राजनीति नहीं की गई। कहा कि अभियान चलाकर मोबाइल से सदस्यता लेने वालों से एक फार्म पर विवरण भरवाया जाएगा। उन्होंने सपा के मंत्री व कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छे अफसरों को काम न करने देने का आरोप भी लगाया।

थानों पर सीधे एफआईआर दर्ज न होने, अराजकता फैलने तथा पुलिस और पत्रकार पर भी हमला होने की बात कही। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने किसानों के लिए केंद्र से 33 फीसदी प्रभावित रिपोर्ट देने के आदेश पर भी सही रिपोर्ट न देकर किसानों के साथ धोखा किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र व गंगा सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed