{"_id":"6635199c63b7a1e0fe051381","slug":"sp-ordered-to-file-report-inspector-recovered-20-thousand-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114105-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एसपी ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश, दरोगा ने वसूले 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एसपी ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश, दरोगा ने वसूले 20 हजार
विज्ञापन
मल्लावां। किशोरी को घर से बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट पहले कोतवाली पुलिस ने दर्ज नहीं की। मामला एसपी तक पहुंचा तो एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
इसके बावजूद भी एक पुलिसकर्मी ने किशोरी की मां से 20 हजार रुपये वसूल लिए। रुपये वसूले जाने की शिकायत फिर से एसपी से की गई है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि 20 मार्च को उसकी पुत्री (16) को बाबटमऊ निवासी सुनील उर्फ टन्नू बहलाकर साथ ले गया। किशोरी को ले जाने में बाबटमऊ निवासी सुनीत, बाल गोविंद और जितेंद्र ने सहयोग किया था। महिला का कहना था कि मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी मल्लावां कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने किशोरी की मां से 20 हजार रुपये ले लिए और फिर रिपोर्ट दर्ज की। पूरे मामले में सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।