फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP got the spelling of death written and the fake kidnapping was exposed

Hardoi News: एसपी ने लिखवाई डेथ की स्पेलिंग और फर्जी अपहरण का हो गया राजफाश

Mon, 06 Jan 2025 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 06 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
SP got the spelling of death written and the fake kidnapping was exposed
- पाली और सवाजयपुर पुलिस को खुद के अपहरण की दी थी सूचना
विज्ञापन

- बाइक से बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद इलाज के लिए रुपये देने को रची थी झूठी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। रुपयों के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था। मोबाइल संदेश में लिखा था कि पुलिस को जानकारी देने में पर डेथ (हत्या) कर देने की धमकी दी थी।
पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास से तलाश कर लिया। एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जौदान ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पिहानी के बंदरहा निवासी संजय कुमार ने रविवार रात अपने भाई के अपहरण की सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप थाना पाली क्षेत्र के मिर्जापुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम एक माह से करते थे। भाई संदीप का किसी ने अपहरण कर लिया है और एक नंबर दिया है जिस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहर्ताओं ने वीडियो भी भेजा है जिसमें उसका भाई संदीप रस्सी से बंधा हुआ दिखाया गया है। रुपये न भेजने पर डेथ कर देने की धमकी दी गई है। बताया कि अपहरण की सूचना पर संदीप की बरामदगी के लिए पाली और सवाजयपुर पुलिस की टीमों को लगाया गया।

टीम में शामिल थाना पाली के उप निरीक्षक आशीष, सवायजपुर के उप निरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, सिपाही सौरभ और मुनेंद्र सिंह ने संदीप को रूपापुर से तलाश है। बताया कि पूछताछ में संदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को शाहाबाद-आंझी मार्ग पर बाइक से जाते समय एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed