{"_id":"2dbd9048f46c73c8c7f893b3e94f4acb","slug":"sp-candidate-will-decide-only-after-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण होने के बाद ही सपा तय करेगी प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण होने के बाद ही सपा तय करेगी प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक बैठक में
विज्ञापन
पंचायत चुनावों पर चर्चा करने के बाद जिलाध्यक्ष शराफत अली ने जहां आरक्षण
तय होने के बाद ही प्रत्याशी तय करने का ऐलान किया, वहीं राज्यसभा सांसद
एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के जन्मदिन को कौमी एकता
दिवस के रूप मनाने की जानकारी दी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कौमी एकता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शिरकत करने आ रहे हैं और विशिष्टि अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव शिरकत करेंगे। कहा कि देश भर में कौमी एकता को मजबूत कर रहे नरेश के गृह नगर में उनका जन्मदिन कौमी एकता दिवस के रूप मनाना जिले के लिए गर्व की बात है और हम सभी आपसी भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सहकारी लिमिटेड के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा और पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने एकजुटता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह एवं पार्टी महासचिव वीरेंद्र यादव बीरे ने पंचायत चुनावों से लेकर आगामी विस चुनावों तक जोश एवं उत्साह बरकरार रखने की बात कही।
उपाध्यक्ष अजय पाल, जिला सचिव संजय कश्यप एवं अमित बाजपेयी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व जिला सचिव नासिर अली, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव पलिया हरपालपुर, बेंचेलाल राठौर, महिला सभा अध्यक्ष गीता सिंह, सभासद शैल सिंह, वीरपाल सिंह आदि मौजूद थे।