{"_id":"b227429927cb707ac0fbee5d1ca52616","slug":"sound-system-of-schools-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की व्यवस्था की जाए दुरुस्त : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की व्यवस्था की जाए दुरुस्त : बीएसए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं
विज्ञापन
अप्रैल माह में दुरुस्त कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मई माह में परियोजना निदेशक विद्यालयों का
भ्रमण करेगी। यह बात बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने सोमवार को
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्डन की बैठक में कही।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों में ड्रापआउट बालिकाओं का प्रवेश किया जाए। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाए। विद्यालय में आने वाली सामग्री का विवरण स्टाक रजिस्टर में अंकि त हो और उसको अपडेट किया जाए। स्टाक रजिस्टर में सभी इंट्री पूर्ण कर ली जाए।
विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालय में रंग रोगन आदि करा लिया जाए। उन्होंने बताया कि मई माह में परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान को जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दिखाना है, इसलिए विद्यालय में व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त कर ली जाए।