Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sonu was murdered by being shot

Hardoi News: गोली मारकर की गई थी सोनू की हत्या

Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sonu was murdered by being shot
फोटो-36-सोनू। फाइल फोटो
= नाभि के नीचे की हड्डी में फंसी मिली गोली, दो दोस्तों पर भाई ने दर्ज कराई है हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन

= सोमवार को हुए पोस्टमार्टम के पैनल में शामिल चिकित्सकों पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज में बोलेरो में होमगार्ड के बेटे का शव मिलने की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने पर गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 315 बोर की गोली उसकी नाभि के नीचे की हड्डी में फंसी मिली है। दोबारा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों और उनके सहयोगियों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गिलौली निवासी अनिल कुमार अरवल थाने में होमगार्ड हैं। उनका बेटा सोनू (20) पढ़ाई करने के साथ ही बोलेरो चलाता था। रविवार रात बोलेरो दुर्गागंज में खंती में पड़ी मिली थी। सोनू का शव इसी में पड़ा था, जबकि उसका दोस्त शिवम भी वहीं मौजूद था। सोनू की पीठ पर छेद मिलने की वजह से परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सोमवार को पैनल से हुए पोस्टमार्टम में गोली लगने की बात सामने नहीं आई थी। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार रात दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने से पहले शव का एक्सरे भी हुआ। एक्सरे में शव की नाभि के नीचे की हड्डी में गोली फंसी मिली है। इससे हत्या के आरोपों की प्राथमिक पुष्टि हो गई है। पूरे मामले में सोमवार रात ही मृतक के भाई मोनू उर्फ अमित कुमार ने उर्वेश और रोहित पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेनदेन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
... तो हत्या करने के लिए ही बुक कराई थी बोलेरो
मृतक के पिता अनिल ने सोमवार रात बिलग्राम कोतवाली में बताया था कि हत्या करने के लिए ही आरोपियों ने उनकी बोलेरो बुक कराई थी। बताया था कि ईसेपुर निवासी रोहित बोलेरो बुक करकर बांगरमऊ जाने को निकला था। साथ में बारामऊ निवासी उर्वेश और शिवम भी थे। रास्ते में गांव के आलोक और शीतल भी बोलेरो में बैठ गए थे, लेकिन उर्वेश ने तमंचा दिखाकर इन दोनों को उतार दिया था। बाद में तमंचे से गोली मारकर सोनू की हत्या कर दी।

=========
इनसेट

वीडियोग्राफी के बीच दो चिकित्सकों ने किया था पोस्टमार्टम, फिर भी हो गया खेल
सोमवार को पहली बार पोस्टमार्टम किया गया था तो वीडियेाग्राफी का दावा था। दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। बावजूद इसके गोली लगने की बात सिरे से खारिज कर दी गई थी। परिजनों के हंगामा करने पर चार चिकित्सकों के पैनल से मंगलवार रात फिर से पोस्टमार्टम कराया गया। इस बार गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सोमवार को भी पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया था और मंगलवार को भी एक्सरे कराया गया। पहले एक्सरे में गोली फंसे होने की बात साफ तौर पर नहीं लिखी गई थी, लेकिन दोबारा हुए एक्सरे में इसे स्पष्ट कर दिया गया। पूरे मामले में पहले पैनल में शामिल रहे चिकित्सकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed