फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Son killed, four injured including father

बेकाबू कार पलटी बेटे की मौत, पिता समेत चार घायल

Sat, 29 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 29 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Son killed, four injured including father
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कोईलरा गांव के पास बेकाबू कार खाई में पलट गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई और पिता समेत चार घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग गेस्टहाउस में बारात की तैयारियां देखकर कार से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के रहुला गांव निवासी अशोक कुमार (45) ने बेटी शीतल की शादी कन्नौज में तय की थी। शनिवार को बारात आनी थी। उन्होंने बारात के लिए बिलग्राम कस्बा में सांडी रोड पर एक गेस्ट हाउस को बुक किया था। उनके गांव से गेस्ट हाउस की दूरी करीब छह किलोमीटर है। इसके चलते सुबह से ही गेस्टहाउस में खाना व सजावट आदि की तैयारियां की जा रही थीं।
विज्ञापन


इसके चलते अशोक उनके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी गेस्टहाउस में ही थे। गेस्ट हाउस में व्यस्थाएं देखने के बाद करीब चार बजे निजी कार से अशोक बेटा कार्तिकेय (11), बेटी दुर्गा (12), व गांव निवासी विवेक (35) पुत्र लल्लू, विपिन (15) पुत्र शिवकुमार के साथ गांव लौट रहे थे। रास्ते में कोईलरा गांव के पास कार बेकाबू होकर खाई में पटल गई। कार को पलटता देख कोईराला गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निक ालने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान घटना की जानकारी पर पुलिस और परिजन पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। सीएचसी में अशोक, विवेक व विपिन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed