{"_id":"5f9712338ebc3eefb908a962","slug":"son-died-father-leave-deadbody-and-run-away-hardoi-news-knp590716198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की बीमारी से हुई मौत, तो पत्नी छोड़़ चला गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की बीमारी से हुई मौत, तो पत्नी छोड़़ चला गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एक माह के मासूम बेटे की जिला चिकित्सालय में बीमारी से मौत होने के बाद पिता शव छोड़कर चला गया। बेटे का शव गोद में लिए मां बिलखती रही। शहर के समाजसेवी ने बच्चे का अंतिम संस्कार कराया।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा निवासी अन्नू का मायका बिलग्राम में है। अन्नू ने बताया कि 2013 में उसने शुभम के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों नोएडा में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे और वहीं रहते थे। लगभग एक माह पहले अन्नू पति शुभम और एक माह के पुत्र के साथ उमरसेड़ा आ गई थी। रविवार को अचानक उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई।
शुभम और अन्नू बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ ही देर बाद मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत का पता चलते ही शुभम अन्नू को वहीं छोड़कर चला गया। बेटे का शव गोद में लेकर बिलख रही अन्नू का कहना था कि उसके पास पुत्र के अंतिम संस्कार के रुपये भी नहीं हैं। मिशन आत्मसंतुष्टि के संयोजक राजवर्धन सिंह राजू ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कराने का इंतजाम किया। महिला को भी आर्थिक सहायता भी दी।