फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   somwar subah 5 baje tak lockdown

सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन, सख्ती से कराएं पालन : डीएम

Fri, 10 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
somwar subah 5 baje tak lockdown
फोटो-43- कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार रात से लागू हुआ लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शासन स्तर से लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रशासन भी इसको लेकर सतर्क हो गया है। डीएम पुलकित खरे ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी कार्यालय और बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ आवश्यक सामग्री की दुकानें खुलेंगी। कोई भी रेस्टोरेंट, मॉल भी नहीं खुलेगा। आवश्यक सामग्री की श्रेणी में आने वाली दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। लॉकडाउन के लिए दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश उन्होंने दिए। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पहचान पत्र के आधार पर आवागमन की छूट होगी। दवाइयां लेने या अन्य विशेष परिस्थिति में बाहर निकलने वालों को वाजिब कारण होने पर ही निकलने दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सभी नाली, नालों, जलभराव वाले स्थलों और कूड़ाघर के साथ-साथ पूरे वार्ड में व्यापक स्तर पर सफाई कराएं। सैनिटाइजेशन और मच्छर मारने की दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश भी डीएम ने दिए। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed