{"_id":"136480e0dd70404163d7148c58083e9c","slug":"somewhere-prayer-somewhere-ardas-the-year-15-are-all-special-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं प्रार्थना, कहीं अरदास, वर्ष 15 सभी के लिए हो खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं प्रार्थना, कहीं अरदास, वर्ष 15 सभी के लिए हो खास
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलताएं नित नई मिलें, बधाई सबको बारंबार, मंगलमय हो
विज्ञापन
काज सबके, सुखी रहे पूरा संसार...। नूतन वर्ष में सूरज की नूतन किरणों के
बिखरते ही गुरुवार को कुछ ऐसी ही पंक्तियों के साथ जिलेवासियों ने अपने
धर्म के अनुसार भगवान के समक्ष माथा टेक अमन चैन की दुआएं की। मंदिर, मसजिद
से लेकर गुरुद्वारा में भले ही पढ़ी गई हो अरदास, पर मन्नत सभी ने यही
मांगी कि बना रहे अमन चैन सुखी रहे संसार।
वर्ष 2015 की शुरुआत से ही सर्व धर्म के लोगों ने अपनी रीति नीति के अनुसार पूजा, प्रार्थना करने के साथ देश और समाज में अमन चैन की दुआएं मांगी। मंदिरों में जहां घंटे घड़ियाल बजे और लोगों ने प्रार्थना की तो मसजिदों में नमाज अता करने के साथ लोगों के हाथ दुआओं को उठे। गिरजाघराें में उपदेश देने के साथ प्रार्थना हुई और गुरुद्वारों में अरदास लगाते हुए लोगों ने प्रार्थना की। नए साल पर उम्मीदों एवं मन्नतों को मांगने का आगाज गुरुवार की सुबह से शुरू हो गया।
सूरज निकलने के साथ ही बधाई संदेशों का सिलसिला देर रात से शुरू हुआ और देर सुबह तक चलता रहा। इस दौरान बड़ों के बच्चों ने भी अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नए साल पर परंपराओं को निभाया। इस क्रम में शहर स्थित प्रमुख मंदिराें में लखनऊ रोड स्थित राम जानकी मंदिर, बडे़ चौराहे स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंतनाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा स्थित शिवभोले मंदिर, जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर।
आनंद सिनेमा रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर एवं चरौली धाम व नघेटा रोड स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर एवं खेतुई स्थित बाला जी मंदिर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ और देर दोपहर तक चलता रहा। लोगों ने मंदिरों में मत्था टेक भगवान से समाज और देश में सुख समृद्धि तथा शांति आने की प्रार्थना की। प्रसाद चढ़ाया और लोगों के मध्य प्रसाद का वितरण किया। इधर, मुसलिम समुदाय के लोगों ने मसजिदों में जाकर नमाज अता की।
लोगों ने खुदा से देश और समाज की सलामती तथा अमन चैन की दुआएं मांगी। शहर स्थित सभी मसजिदों में नमाज अता कर दुआएं मांगने को काफी संख्या में लोग पहुंचे। सिख धर्म के लोगों ने गुरुद्वारों में अमन चैन की अरदास लगाते हुए प्रार्थना की तथा लंगर का आयोजन किया। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महात्मा गांधी मार्ग स्थित गिरजाघर में ईश प्रार्थना करते हुए सभी ने समाज और देश की भलाई की दुआ मांगी। पादरी द्वारा सभी को अमन चैन एवं सुख शांति तथा आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए प्रार्थना कराई गई।