फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Somewhere BJP members and somewhere officers gave impetus to the cleanliness campaign

Hardoi News: कहीं भाजपाइयों ने तो कहीं अफसरों ने दी स्वच्छता अभियान को गति

Sun, 01 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Somewhere BJP members and somewhere officers gave impetus to the cleanliness campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। ग्रामीण इलाकों में भी रविवार को स्वच्छता अभियान जोर शोर से चलाया गया। कहीं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान चलाया तो कहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को रफ्तार दी।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर क शीतला माता मंदिर में भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में अभियान चला। बाद में यहां नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी और ईओ विजेता गुप्ता ने भी अभियान चलाया। शनिदेव मंदिर परिसर में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रिषभ खन्ना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नगर प्रभातफेरी मंदिर में विधायक अलका अर्कवंशी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। संडीला लॉयंस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला बिरहाना स्थित मां दुर्गा मंदिर स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने सफाई अभियान चलाया। पंतवारी देवी मंदिर परिसर में सभसाद मुकेश गुप्ता ने अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां ने मोहल्ला काजीसरॉय उत्तरी स्थित मस्जिद और मियां मेहंदी की मजार पर सफाई की। बाबू खां, शिक्षण संस्थान पर प्रधानाचार्य फुरकान खां ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरावन प्रतिनिधि के अनुसार अतरौली थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र, सीएचसी परिसर में अधीक्षक डा. अरविंद मिश्र, ब्लाक मुख्यालय में बीडीओ रीता सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाया।
सांडी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता और ईओ जय प्रकाश यादव ने बाबा कालेज के निकट संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। यहां जागरुक करने के लिए बाइक रैली भी निकाली गई।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी ने एसडीएम पूनम भास्कर, तहसीलदार नरेंद्र कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित के साथ नर्मदातीर्थ और तहसील परिसर में अभियान चलाया।
गाेपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ईओ डीके भार्गव ने भी श्रमदान किया। इस मौके पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।


बेहटा गोकुल प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बेहटा गोकुल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह, सचिव दिव्या सिंह आदि ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed