फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Someone prayed in the temple and someone offered prayers in the mosque

किसी ने मंदिर में माथा टेका तो किसी ने मस्जिद में अदा की नमाज

Fri, 01 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Someone prayed in the temple and someone offered prayers in the mosque
फोटो-4-मंदिर में सजी रामजानकी की मूर्ति। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सफलताएं नित नई मिलें, बधाई सबको बारंबार, मंगलमय हो काज सबके, सुखी रहे पूरा संसार...। नए साल की शुरुआत पर शुक्रवार को कुछ ऐसी ही पंक्तियों के साथ जिलेवासियों ने मजहब के अनुसार अपने ईष्ट के सामने माथा टेक अमन चैन की दुआएं की।
विज्ञापन

नए वर्ष 2021 की शुरुआत लोगों ने अपने-अपने तरीके से की। मंदिरों में लोगों ने मत्था टेक प्रार्थना की तो मस्जिदों में दुआओं के लिए हाथ उठे। गिरजाघरों में उपदेश देने के साथ प्रार्थना हुई और गुरुद्वारों में अरदास कर की। शुक्रवार को सूरज निकलने के साथ ही बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात चलता रहा।
विज्ञापन

शहर स्थित प्रमुख मंदिरों में हरदोई बाबा मंदिर, लखनऊ रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर, बड़े चौराहे स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंतनाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर, आनंद सिनेमा रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, नघेटा रोड स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर एवं खेतुई स्थित बाला जी मंदिर में लोगों ने नए वर्ष पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की। महात्मा गांधी मार्ग स्थित गिरजाघर में फादर संतोष के सैमुअल ने अमन चैन एवं सुख शांति तथा आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए प्रार्थना कराई।
रात बारह बजते ही हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी
वर्ष 2020 की आखिरी रात यानी गुरुवार की रात नए साल का स्वागत करने के लिए रेस्टोरेंट, होटल ही नहीं बल्कि लोगों ने घरों पर भी खूब तैयारी कर रखी थी। रात 12 बजते ही जहां रंग बिरंगे पटाखों की रोशनी से आसमान रंगीन हो गए वहीं हैप्पी न्यू ईयर....की संगीत लहरियों पर युवा थिरकते नजर आए। घरों में भी लोगों ने अपने-अपने तरह से नए साल का स्वागत किया।
नए वर्ष पर हर जगह रही रौनक
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मंदिरों में तो भीड़ भाड़ पूरे दिन रही ही। इसके अलावा बाजारों व अन्य स्थलों पर भी लोगों ने परिवार और बच्चों के साथ नए साल का स्वागत किया। शहर के बड़ा चौराहा, सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में भी काफी चहल पहल रही।
मैसेज से खूब दिए गए संदेश
गुरुवार की रात 12 बजे के बाद एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने मोबाइल, व्हाट्सएप और सोशल साइट्स पर अपनों को बंधाई संदेश भेजे। यह सिलसिला शुक्रवार की रात तक जारी रहा।

शहीद उद्यान में सुबह से रही चहल पहल
नए साल की नई सुबह शुक्रवार को नई उमंग लेकर आई। सुबह सवेरे ही लोग खासकर बच्चे शहीद उद्यान में खेलते कूदते नजर आए। दिन में भी युवाओं की चहल-पहल रही। लोग सेल्फी आदि लेकर अपने-अपने तरह से नए साल की खुशियां बांटते नजर आए।

फोटो-5-श्री राम जानकी मंदिर में जुटी भीड़। संवाद

फोटो-5-श्री राम जानकी मंदिर में जुटी भीड़। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-6- पंजाबी कालोनी में गुरुद्वारे में अरदास करते अनुयायी। संवाद

फोटो-6- पंजाबी कालोनी में गुरुद्वारे में अरदास करते अनुयायी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-7-चर्च में उपदेश फादर संतोष के सैमुअल। संवाद

फोटो-7-चर्च में उपदेश फादर संतोष के सैमुअल। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed